करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना अंतर्गत स्थानीय बाजार में शुक्रवार की देर रात आभूषण दुकान का शटर तोड़ चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के सोना-चांदी और जेवरातों की चोरी कर फरार हो गए । जानकारी मिलते ही शनिवार को व्यवसायियों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई । घटना से आक्रोशित व्यवसायी संघ ने करगहर धर्मपुरा पथ को जाम कर दिया । वे स्थानीय पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती न करने का आरोप लगाते हुए स्थल पर एसपी को बुलाने की मांग करने लगे ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम बड़हरी निवासी कमलेश सेठ स्थानीय बाजार में स्थित अपनी दुकान कृष्णा आभूषण का शटर बंद कर घर चले गए । शनिवार की सुबह जब ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से बाहर निकले तो आभूषण दुकान का शटर खुला और बाहर में बिखरे सामग्रियों को देख दुकानदार और पुलिस को सूचना दी ।

दुकान पर पहुंचे कमलेश सेठ ने बताया कि शादी के लग्न में ग्रामीण क्षेत्र के 40 से 50 किसानों ने घर आयोजित शादी समारोहों के लिए उन्होंने लाखों रुपए की नगद राशि अग्रिम जमा किया था । ताकि निर्धारित समय पर उन्हें आभूषण मिल सके। ऐसी स्थिति में उन्होंने सोना ,चांदी व जेवरात के बने आभूषणों को मंगा कर दुकान में रखा था । पता नहीं अपराधियों को इसकी भनक कैसे मिल गई और उन्होंने शटर तोड़ कर लाखों रुपए मूल्य के आभूषण चुरा फरार हो गए ।घटना के विरुद्ध व्यवसायी संघ के आह्वान पर बाजार की सभी दुकानें बंद रही । व्यवसायी सुरक्षा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया ।

जिससे आवागमन 4 घंटे तक बाधित रहा । सड़क जाम में हार्वेस्टर , यात्री बस और छोटे वाहन घंटों फंसे रहे । इस बीच करगहर थानाध्यक्ष ,कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार बड़हरी पहुंच व्यवसायियों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का आग्रह किया लेकिन वे वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे । घटना की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि आभूषण चोरी मामले में फॉरेंसिक टीम ने चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए राॅड एवं अन्य वस्तुओं की जांच कर फिंगर प्रिंट लिए । वही डॉग स्क्वायड की टीम ने सुराग के आधार पर चोरों की निशानदेही वाले रास्ते की खोजबीन की । बताया कि पुलिस तंत्र और रिपोर्ट के आलोक में चोरों तक पहुंचने की कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्ती बढ़ाई जाएगी और इस घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा । एसडीपीओ के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया ।इस संबंध में बड़हरी थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी द्वारा थाना में आवेदन पत्र नहीं दिया गया है । फल स्वरुप एफआईआर दर्ज नहीं हो सका है ।



