प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल पर शनिवार को आशा संघ द्वारा पांच दिवसीय धरना पांचवां दिन सात सूत्री मांगों को लेकर जारी रहा।अध्यक्षता प्रखंड संयोजक सीमा कुमारी ने की। संचालन सुमन कुमार ने धरना के समर्थन में एस सी एस टी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भूपनेश्वर राम, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह कल्याणपुर विधान सभा प्रभारी एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि आशा संघ द्वारा की जा रही धरणा 7 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है उसका कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है ।जब तक इनलोगों मांग नहीं मानी जाएगी इसकी लड़ाई सड़क से सांसद तक लड़ेगी। वही भूपनेश्वर राम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दी जाय। मौके पर जवाहर राम, धरबेंद्रे पासवान, दिलीप कुमार राम, राम सुन्दर प्रसाद, राम, सीता कुमार, कल्पना कुमारी, अनुराधा कुमारी, रानी देवी, पूनम कुमारी रिंकू कुमारी, आशा कुमारी, आदि मौजूद थे।



