प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर संकुल संसाधन केन्द्र उच्च विद्यालय जितवरिया में शनिवार को “मशाल” कार्यक्रम के तहत भिन्न-2 विधाओं में बच्चों के बीचदौड,कबड्डी,साइकिल रेश,फुटबाल, प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया,मौके पर संचालक राजीव कुमार,समन्वयक मो0मुस्ताक फारुकी,सहित संकुल के सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।विजेता टीम को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।वही दूसरी ओर सातवे वर्ग के छात्रअरनव राज ने राजकीय संकुल संसाधन केंद्र उच्च विद्यालय कल्याणपुर के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में संकुल स्तरीय खेलकूद मसाला प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लिया।

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने बताया कि वैसे अन्य छात्रों ने भी विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। विद्यालय के छात्रों में खेलकूद का अभ्यास शुरू से ही कराया जा रहा था। जिसका परिणाम आयोजित संकुल स्तरीय परीक्षा में विद्यालय को प्राप्त हुआ है। इससे विद्यालय के सभी शिक्षक छात्रों के अभिभावक शिक्षिकाओं में बड़ा उल्लास देखा गया। पंचायत राज की मुखिया गंगा देवी ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया है। मौके पर पूर्व मुखिया रामबाबू राय भाजपा नेता विकास कुमार अभिभावक विवेक कुमार संत प्रभु राय लालो राम अजीत गुप्ता वेद गुप्ता महतो जयप्रकाश गुप्ता आदि ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक शिक्षिका के प्रतीक हर्ष जताया।



