प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड स्थित डाकघर में डाक अधीक्षक दिनेश साह ने बुधवार को अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में डाकपाल कुंदन कुमार से डाकघर की स्थिति की अद्यतन जानकारी लेते हुए कई रजिस्टर का अवलोकन किया। अवलोकन क्रम में अधीक्षक ने कई आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता पूर्वक कार्य का निष्पादन होना चाहिए, डाकघर की सफाई आदि पर भी ध्यान देने को कहा। मौके पर डाकघर के सभी कर्मी के अलावा जर्नादनपुर के ग्रामीण डाकपाल भूषण शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।



