करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत तेंदूनी गांव में सोमवार की देर शाम घर में बच्चों के साथ महिला को अकेला पाकर गांव के तीन लोगों द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया ।जब महिला ने विरोध किया गया तो उसे पीट कर जख्मी कर दिया । जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद उसे मुक्त कर दिया गया ।घटना के संबंध में तेंदूनी निवासी संगीता देवी ने बताया कि देर शाम घर का मुख्य दरवाजा बंद कर आंगन में बच्चों के साथ बैठी थी । इस बीच छत से सीढ़ी के रास्ते गांव के ही तीन युवक घर में घुस गए । उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म की नियत से खींच कर घर में ले जाने की कोशिश करने लगे । मैंने विरोध करते हुए जोर से चिल्लाया । आवाज पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए । मुख्य दरवाजा खोलने के लिए पीटने लगे । जिसे देख तीनों छत के रास्ते पीछे से भाग खड़े हुए ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला ने गांव के ही दीपक कुमार, महेंद्र कुमार और मिथुन कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । मामले की छानबीन की जा रही है ।




