प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति व प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) में जोड़े गए नाम के सत्यापन एवं जॉब कार्ड मैपिंग से संबंधित कार्य के लिए सभी आवास सहायक वं पंचायत रोजगार सेवक के साथ पंचायत समिति भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।जिसमें उपरोक्त कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में में अनुपस्थित रहने वाले आवास सहायक शंभू राय अनिल कुमार राजीव रंजन।पंचायत रोजगार सेवक में ज्ञानेंद्र कुमार अमरेंद्र कुमार आशुतोष सिंह आशुतोष कुमार नवीन कुमार बैठक से अनुपस्थित पाए गए।अनुपस्थित कर्मियों के मानदेय कटौती का अनुशंसा किया जाता है।



