प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम भारी वर्षा हवा की तेज गति ने केले के फसल को बर्बाद करते हुए कई जगहों पर पेड़ गिरने से कई घर घ्वस्त ऊपर घर में पन्नी बांधकर इस तपसी में मवेशी के साथ रह रहे हैं पीड़ित घर बिहीन लोग। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि घर गिरने की सूचना मिली है हल्का कर्मचारी लक्ष्मण महतो को जांच में भेजा गया है प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सहायता प्रदान की जाएगी। घर गिरने वाले में अजना पंचायत वार्ड 9 के प्रदीप दास फुलहारा गांव वार्ड 4 रंजीत कुमार शर्मा वार्ड एक के सुनदेश्वर पासवान अनिल पासवान सुबोध पासवान के घर पर विशाल पीर गिरने से घर ध्वस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर कई जगह विद्युत तार पर पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था रात भर गांव घरों की चरमरा गई, विद्युत आपूर्ति वारिसनगर फीडर में रात भर नहीं रही वैसे पावर स्टेशन के लोक बुक के अनुसार अन्य फीडरो में 3 घंटे तक बंद रही जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने देते हुए बताया कि जगह-जगह बिजली आपूर्ति बंद रहने से मानवबल देव कुमार उपेंद्र महतो आदि के साथ रात भर पेट्रोलिंग कर चरमराई विद्युत व्यवस्था को सुचारु किया गया।



