दरभंगा बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से स्कूल जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली दाग दी । घटना स्थल पर हुई मौत। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है।बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने सुबह-सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान के वार्ड संख्या एक के रहने वाले 52 वर्षीय रामाश्रय यादव के रूप में की गई है। वह कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रामाश्रय यादव मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी कचरूखी के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।वही इस मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।



