प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय में मंगलवार को कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार की अध्यक्षता में अधीनस्थ क्षेत्र में कार्यरत पदाधिकारी की बैठक में राजस्व संग्रह पर समीक्षा की गई। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता धीरज चंद्रा मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता ने पोषक क्षेत्र के कनीय अभियंता कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक राजस्व की उगाही होनी चाहिए। वैसे उपभोक्ताओं का विद्युत जिनके पास 10000 से अधिक का बकाया है उनके विद्युत कनेक्शन चेतावनी देते हुए काट दें। बैठक में उपस्थित कनीये अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि 10,000 से अधिक बकाया वाले विभिन्न गांव के 40 उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन प्रखंड क्षेत्र के रतवारा सिमरिया भिंडी रामपुरा गोपालपुर में मानव बल उपेंद्र महतो देव कुमार आदि के द्वारा विद्युत विच्छेदन कराया गया। बैठक में कनीये अभियंताओं में कुणाल कुमार शशि कपूर अविनाश कुमार अलका कुमारी वारिसनगर के रवि कुमार के अलावा अन्य कर्मी मौजूद थे।



