सासाराम रोहतास/ Etv News 24
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat), रोहतास द्वारा आज दिनांक 08.08.2026 को सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज ऑडिटोरियम में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल विकास, खेल, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान नशे के स्वास्थ्य, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, भाषण, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नशामुक्ति विषयक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी सुश्री कोमल निगम ने किया। इस अवसर पर युवाओं ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा “नशा मुक्त युवा–स्वस्थ समाज–विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।




