प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव वार्ड 03 मैं एक नव विवाहिता ने अपने घर में ओढ़नी से गले में फंदा लगाकर जान गंवाली। मृतिका की पहचान गांव के दिनेश राम के पुत्र गौतम कुमार की पत्नी 25 वर्षीय चंचल देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में सकरा गांव में शादी हुई थी। उसे एक बेटी थी जिसका नाम काजल कुमारी है। सूत्रों की माने तो दहेज प्रताड़ना को लेकर जान गंवानी पड़ी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे घर में नीचे शब पाया।शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शब को सकरा निवासी परिजनों को सौंप दिया गया। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिलेगी।परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी।घर वाले सभी फरार बताए गए हैं।



