डेहरी ओन सोन /Etv News 24
रोहतास नगर के स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर डेहरी डालमियानगर के पूर्व चेयरमैन मनीष कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह की पुण्यतिथि धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके भाई मुखिया झुना सिंह तथा पुत्र दिग्विजय सिंह और शुभम सिंह द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उसी वार्ड में रहने वाले करणी सेना के पप्पू सिंह ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि “बिट्टू सिंह समाज के शान थे, वे लोगों को जोड़कर रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उनके न होने से समाज ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है।” उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी विंदा देवी को हम लोगों ने मिलकर लगातार चार बार निर्विरोध पार्षद चुने हैं।पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय बिट्टू सिंह के परिवार द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मिठाई एवं कंबल वितरण कर उनकी स्मृति को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया।कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें संजय सिंह बाला, महाराणा प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख के.के. सिंह, मुखिया अशोक भारद्वाज, अजय सिंह, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, पत्रकार कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।



