करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड मुख्यालय स्थित केंद्रीय प्राइवेट विद्यालय के बगल में वर्मा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ डब्लू भईया ने किया उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के पढ़ने, सीखने ,कौशल बढ़ाने एवं खुद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वातानुकूलित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है वर्मा डिजिटल लाइब्रेरी के निदेशक दीपू कुमार सिंह उर्फ दीपक रंजन ने बताया कि इस लाइब्रेरी में 110 छात्र-छात्राओं को बैठने की व्यवस्था की गई है, जो पूरी तरह से रोशनी से सुसज्जित है। उन्होंने ने युवाओं से कहा कि वह मोबाइल से दूर रहें और अच्छी अध्ययन के लिए किताबों का अध्ययन करें। वर्तमान परिवेश में लाइब्रेरी का एक अहम मुकाम है,जिसे इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि करगहर में शिक्षा को लेकर लोग काफी जागरुक भी हो रहे हैं ।

छात्र-छात्राओं के लिए न्यूज़ पेपर, ऐतिहासिक पुस्तक, कानूनी पुस्तक एवं पूरा कैंपस पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरा से लैस होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर माहौल के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है। अतिथियों को अंग वस्त्र फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर वीआइपी जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा पूर्व विधायक प्रत्यासी शिव शंकर कुशवाहा पूर्व पूर्वी जिला पार्षद शकील अहमद पूर्व पैक्स अमर कुमार सिंह पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह धनंजय पाण्डेय उर्फ़ टाइगर बाबा राजद नेता मनोज कुमार जन सुराज युवा नेता सत्यम पाण्डेय पप्पु कुमार सिंह सहित कई लोगों शामिल थे।



