प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग भारत सरकार के द्वारा नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्षगांठ के उपलक्ष में सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान समस्तीपुर के आदेशानुसार आज रूपनारायणपुर बेला पंचायत के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं महिपाल के नेतृत्व में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक द्वय ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। शपथ में सबों ने एक साथ कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है,इसलिए हम सब मिलकर अपने जिले, राज्य व देश को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करते हैं और इसके लिए भरसक प्रयास करते रहेंगे। मौके पर मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के शिक्षक,छात्र एवं छात्राओं ने शपथ लिया।



