करगाहर रोहतास/ Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
शुक्रवार को मध्य विद्यालय मनियारी विद्यालय बंद के पूर्व आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर छात्र/छात्राओं की ओर से आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छठी मईया के रूप में प्रीति कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यालय में रंगोली और छठी मईया की भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और सामाजिक महत्व को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय बहादुर सेठ ने किया उन्होने कहा की ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों से बच्चों को अपनी लोक परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इससे उनमें आत्मविश्वास, सामूहिक सहभागिता और रचनात्मक प्रतिभा का भी विकास होता है। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राम, सचिव उर्मिला देवी, सदस्य चंदा देवी एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, सीमा कुमारी, आरती कुमारी , वंदना कुमारी ग्रामीण राजेन्द्र तिवारी, चंद्रमा तिवारी आदि उपस्थित थे।




