करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
प्रखंड क्षेत्र के सोनी गांव में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनन्द ने प्राथमिक विद्यालय सोनी के प्रांगण में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि विकसित भारत के तहत जी राम- जी योजना एवं आईसीडीएस के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में हो रहे विलंब के बारे में बीडीओ से जानकारी मांगी। जवाब से असंतुष्ट डीडीसी ने बीडीओ को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मिली शिकायतों के आलोक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में प्रयुक्त ईट व सामग्रियों का जायजा लिया ।साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया । उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन , कार्यों में प्रदर्शिता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पर बल देते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का लाभ श्रमिकों तथा गरीब परिवारों तक पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है




