करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने पहुंची वरीय उपसमाहर्ता विनीता कुमारी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए । वरीय उप समाहर्ता करगहर शिव मंदिर घाट, करगहर शतचंडी पोखरा घाट, शिवन सूर्य मंदिर पोखरा घाटों व महुली पोखरा घाटों का निरीक्षण किया ।उन्होंने व्रतियों को होने वाली असुविधाओं और सुरक्षा को इंगित किया और आयोजकों को यह निर्देश दिया कि पोखरा में गहरे पानी में प्रवेश से रोकने के लिए बांस की सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया । शिवन पोखरा में निर्मित घाट के निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता यह देखकर दंग रह गई कि घाट पानी के ऊपर निर्माण किया गया है । जिससे व्रतियों को स्नान करने में काफी असुविधा होगी । उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए अंचलाधिकारी पंकज कुमार थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल और बीडीओ को निर्देश दिया।




