प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन जख्मी हुई। 112 पुलिस की गाड़ी सहित परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने झहुरी गांव के रोशन कुमार की 21 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी वासुदेवपुर गांव के अमर कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार व अकबरपुर गांव के ललित पासवान की पत्नी 21 वर्षीय सोनाली कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने देते हुए बताया कि 112 पुलिस सोनाली को इलाज कराने सामुदायिक अस्पताल में लाई थी।



