प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में पैक्स चुनाव के उपरांत निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे जन वितरण दुकान का प्रभार नजदीकी डीलर सुनीता कुमारी को देने का आदेश प्राप्त हुआ. जिसके आलोक में डीलर को पैक्स अध्यक्ष द्वारा सिर्फ पौस मशीन दिया गया. जबकि पौस मशीन में अंकित गेहूं 96 क्विंटल 76 किलो व चावल 166 कुंतल 10 किलो बैलेंस दिखा रहा है .जिसकी मांग किए जाने पर पैक्स अध्यक्ष द्वारा कोई समुचित जवाब नहीं दिया गया. न ही खाद्यान्न की ही आपूर्ति कराई गई है. जिसके आलोक में जन वितरण दुकानदार सुनीता कुमारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिलाधिकारी को आवेदन देकर सूचित किया है.। वहीं दूसरी और गोपालपुर निवर्तमान टैक्स अध्यक्ष द्वारा कार्य बाधित का आरोप लगाते हुए गोपालपुर प्राथमिक कृषि शाखा समिति के नवनिर्वाचित टैक्स अध्यक्ष शंकर दयाल ठाकुर को कार्य नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए शिकायत जताई है इसको लेकर ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री बिहार सरकार जिला पदाधिकारी समस्तीपुरजिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को 300 हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर पंचायत वासियों को पैक्स से मिलने वाली सुविधा से वंचित किया जा रहा है। हस्ताक्षर करने वालों में अमरेंद्र कुमार परमानंद कुमार रोशन महतो राहुल कुमार ललिता देवी चंद्रदीप राय जर्मन परवीन आदि शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने उच्च स्तरीय जांच कराकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग जताई है।



