प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में गुरुवार की अपराह्न प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड के सभी राजनीतिक दल के नेट में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह युवा अध्यक्ष सामान्य कुमार राजद अजय कुमार सहनी रघुनंदन पासवान भाजपा के अरुण सहनी कांग्रेस के धीरेंद्र चौधरी माले के दिनेश कुमार आदि को वीडियो एक-एक बिंदु पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए मतदाताओं को क्या प्रूफ देनी है उसके संबंध में विशेष जानकारी दी। आगे वीडियो ने बताया कि पासपोर्ट सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र बैंक डाकघर स्थानीय प्राधिकरण निर्गत प्रमाण पत्र वन अधिकार प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत मैट्रिकुलेशन शैक्षणिक प्रमाण पत्र राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर सरकार की कोई भी भूमि मकान आवंटन प्रमाण पत्र आदि के संबंध में विशेष जानकारी दी। मृत मतदाताओं के संबंध में विशेष जानकारी दी।. मृत मतदाताओं के संबंध में जानकारी दीगई. दोहरी प्रविष्टि के संबंध में जानकारी दी गई स्थाई रूप से शिफ्टेड मतदाता के बारे में जानकारी दी गई । जिन मतदाताओं का अभी तक फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है उसे संबंध में भी अनुरोध किया गया कि उन मतदाताओं से अपलोड करने में सहयोग कर जागरूक करने का अनुरोध किया ।



