सासाराम कार्यालय Etv News 24
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें 50(पचास) आम नागरिकों से लोक साक्षात्कार करते हुए उनके समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में उप विकास आयुक्त रोहतास, सासाराम, विजय कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता- सह- अपर दण्डाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण कोषांग -सह- महा प्रबंधक जिला उधोग, रोहतास, आशीष रंजन एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीयों ने भाग लिया गया। उक्त लोक साक्षात्कार के क्रम में आवेदन सुनील चौधरी, पिता- सुग्रीव चौधरी, ग्राम- गुजराढ़ ( मिल्की टोला) पो○- गुजराढ़, थाना- नोखा के द्वारा परिवार के प्रताड़ना हेतु आवेदन दिया गया। हिंदी सेक्सी हिंदी स्पार्टन हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास डिहरी को भेजा गया। आवेदक सत्येंद्र कहार, ग्राम/पोस्ट- अमियाव, थाना- नासरीगंज के द्वारा अनुरक्षक का मानदेय नहीं मिलने हेतु आवेदन दिया गया। जिसे निष्पादन हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार आवेदक अशरफ अंसारी, ग्राम- परसथुआ, पोस्ट- कथराई, थाना- परसथुआ के द्वारा भूमि विवाद एवं मकान विवाद हेतु आवेदन दिया गया। जिसे अभिलंब निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार से शेष सभी आवेदन पत्रों/ शिकायतों को ठोस एवं नियमानुसार समुचित कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।



