सासाराम कार्यालय Etv News 24
सासाराम(रोहतास) : अंचल से संबंधित कार्य यथा दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा-2 ईत्यादि कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण अंचल अधिकारी, काराकाट एवं दिनारा से स्पष्टीकरण की मांग डीएम रोहतास उदिता सिंह द्वारा की गयी है। साथ हीं कहा गया है कि स्पष्टीकरण का जबाब नहीं देने पर उनके विरूद्ध विभाग को संसूचित कर दिया जायेगा। साथ हीं सभी अंचल अधिकारियों को मूल जमाबंदी पंजी के अनुसार सभी जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड करने एवं डिजिटाईज्ड जमाबंदियों को त्रुटिरहित करने हेतु अपने-अपने अंचल में प्रतिदिन हल्कावार शिविर का आयोजन करने हेतु निदेश दिया। कहा कि इसका प्रतिदिन निरीक्षण करने हेतु संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को जिम्मेवारी दी गई है।
अंचल अधिकारी, करगहर द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने के क्रम में विस्थापित सुयोग्य वास स्थल विहीन परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत चयनित कुल-6 (छः) लाभुकों दखल दहानी दिलाया गया।



