प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर न्यायालय परिसर से बुधवार को पेशी के लिए लाये गये 5 कुख्यात कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसमें एक फरार कैदी नागेन्द्र कुमार को पुलिस गिरफ्त में लिया बाकी चार फरार कैदी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बताया जाता है कि फरार कैदी में बीते साल नगर थाना क्षेत्र स्थित अनिल ज्वेलरी लूटकाण्ड का आरोपी राजनन्दन उर्फ छोटू हंटर भी शामिल है। तो वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाना में आधा दर्जन लूटकाण्ड समेत अन्य मामले के आरोपी हैं। फरार आरोपी के बारे में कहा जाता है कि पुलिस सभी आरोपी कैदी को पेशी के लिए समस्तीपुर कोर्ट पहुंचे थे, न्यायालय परिसर में पहुंचते ही पांचो कैदी सिपाही से पकड़ छुड़ाकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। वहीं पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कैदी को धड़ दबोचने में कामयाब हुए, बाकी चार कैदी फरार होने में सफल रहा। फरार होने वाले में तीन कैदी सरायरंजन थाना के मनीष कुमार, मंजीत कुमार एवं अरविन्द सहनी बताया गया है। समस्तीपुर जिला भर में एक साथ पांच कैदियों का फरारी होना चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर -1 के वरीय पुलिस उपाधीक्षक संजय पाण्डेय ने मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं जिला भर के सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है। तो पुलिस फरार सभी कैदियों को गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाकर जगह जगह छापेमारी कर रहे हैं। वहीं लोग सवाल उठा रहे हैं कि न्यायालय परिसर जैसे सुरक्षित जगहों से अपराधी कैदी कैसे फरार हो गया है।



