कोचस/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर पुष्करणी पोखरा धाम परिसर में 28 मई से आयोजित होने वाले श्री रूद्र हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य जलभरी सह कलशयात्रा निकाली गयी।इस दौरान ढोल-नगाड़े व भक्तिगीतों के साथ जय श्रीराम और हर हर महादेव के पावन जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।यज्ञ स्थल से शुरू हुई यह कलशयात्रा गंगवलिया वन स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ मंदिर पहुंची.वहां मंदिर परिसर के समीप से गुजरती पवित्र धर्मावती नदी से आचार्य ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ समिति से जुड़े राम प्रपन्नाचार्य जी महराज(राणाजी)व मंदिर पुजारी वशिष्ठ दास साधुजी ने बताया कि 28 मई से शुरू यह यज्ञ दो जून तक चलेगा.तीन जून को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जायेगा।इस दौरान श्री श्री 1008 श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महराज नौबतपुर पटना,महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दासजी महाराज छतीसगढ़,श्रीराम जी महाराज वृंदावन यूपी, श्रीमती साध्वी किशोरी कंचन तिवारी प्रयागराज, सीतारमन दास तारेतपाली आश्रम,योगिराज जी महराज वृन्दावन,शिवजी दास शेरघाटी गया के प्रवचन के मधुर वाणी से श्रोताओं को रसपान कराया जायेगा।इसके बाद रामलीला और रात्रि में कृष्णलीला की प्रस्तुति वृन्दावन के कलाकारों की होगी।



