करगहर रोहतास/Etv News 24
सीएचसी में गुरुवार को पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत 154 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई । इस आशय की जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं का शुगर , बीडीआरएल , एचआईवी, सीबीसी, वजन तथा डापलर द्वारा शिशुओं की जांच की गई । उन्होंने बताया कि 154 गर्भवती महिलाओं तथा 20 शिशुओं की स्वस्थ्य जांच की गई । जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल और मीठा का वितरण किया गया । जांच में डॉ सूर्यकांत पांडेय , डॉ अतुल गुप्ता , डॉक्टर कमलेश सिंह , एएनएम विनीता कुमारी, मधुबाला कुमारी, श्रुति कुमारी ,सावित्री कुमारी और प्रियंका कुमारी शामिल थी।



