करगहर रोहतास /Etv News 24
बिना परमिशन के थाना का घेराव रैली करने के विरुद्ध पुलिस ने भीम आर्मी के नेता सहित 125 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि विगत 17 मार्च को भीम आर्मी के समर्थकों के साथ उसके नेता प्रमोद चंद्रा उर्फ शेरू द्वारा थाना गेट के सामने प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया । जब छानबीन की गई तब पता चला कि रैली के लिए परमिशन नहीं लिया गया है । जिसके विरुद्ध नेता सहित 125 लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है ।ज्ञातव्य है कि महादलितों पर हो रहे अत्याचार सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव किया था । जिसमें करगहर गांव में 2023 में दिनेश राम की हुई हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक न्यायालय में डायरी समर्पित की गई और नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई । दुसरी घटना तोरनी गांव में अप्रैल 2024 में हुई महादलित की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर थाना का घेराव किया गया था ।



