प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 धोवगामा गांव में आवारा कुत्ता के काटने से एक सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया।जिसे परिजनों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।घायल की पहचान गांव के जय राम पंडित का पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई ।इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सविता मिश्रा ने बताया कि, बच्चे ख़तरे से बाहर बताया गया है। जहां इलाज जारी है।



