प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने श्रीनाथ पारण गांव में नशा पान कर हंगामा करने को लेकर ग्रामीणों की सूचना पर थाने से पुलिस पहुंची। मध्य निषेध के तहत उसकी मेडिकल जांच करा कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए की पहचान गांव के ही बृज किशोर चौधरी के पुत्र राजीव कुमार चौधरी के रूप में की गई है।



