प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई आपसी विवाद को लेकर मारपीट में महिला पुरुष सात घायल हुए। परिजनों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने घायल की पहचान गुलाब टोल सिंघिया गांव की 35 वर्षीय सुशीला देवी, मिर्जापुर गांव के 65 वर्षीय कामेश्वर ठाकुर, भगवानपुर गांव की 45 वर्षीय पिंकी देवी, कुढवा गांव के मोहम्मद जया, जितवरिया गांव के कुंदन कुमार व निर्मला देवी शामिल है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद हैदर ने दी।



