प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विभिन्न गांव में हुई मारपीट व सड़क दुर्घटना में 10 जख्मी एक रेफर ज़ख्मियों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान जितवरिया गांव के 24 वर्षीय रेहाना खातून, वासुदेवपुरम के 20 वर्षीय लिलेश कुमार, रतवारा के 24 वर्षीय कुंदन पासवान, 60 वर्षीय विनोद पासवान, 40 वर्षीय नरेश पासवान, जटमलपुर तीरा गांव के 24 वर्षीय चुन्नू कुमार, 11 वर्षीय मन खुश राम 55 वर्षीय कबूतरी देवी, 40 वर्षीय निर्मला देवी व रामपुरा गांव के 26 वर्षीय सोनी कुमारी के रूप में की गई वहीं दूसरी ओर सोमवार के अपराहन सड़क दुर्घटना में बाइक से कल्याणपुर गांव के नरेश राम के 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम कल्याणपुर चौक पर बाइक बाइक की टक्कर में गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस संबंध में अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि गंभीर जख्मी को जखरा के फाइनेंसर वाले की बाइक से ठोकर लगी। इन दोनों कल्याणपुर चौक पर फाइनेंसर के लोग गाड़ी का ई एम आई पेमेंट नहीं करने पर बराबर पकड़ धकड़ करते हैं।सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया।



