प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत जिसका थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के अवसर पर योगाभ्यास किया!तत्पश्चात छात्रो ने फलदार वृक्षों का रोपण स्थानीय हनुमान मंदिर एवं सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर किया।संयुक्त रूप से छात्रों ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है!वहीं जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने व मिट्टी के कटाव को रोकने सहित जैव विविधता को बढ़ावा देने में सहायक होता है।उपस्थित विद्यालय के निदेशक आलोक रंजन ने छात्रों से कहा कि जीवन के सफलता में योग की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को दिर्घायु बनाता है। इसलिए योग को हर दिन करना चाहिए वहीं योग आत्मा और शरीर के बीच का विज्ञान है!साथ ही अनुशासन एकाग्रता को भी सिखाता है। उन्होंने योग को एकता का परिचायक भी बताया उन्होंने ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तहत अन्य जगहों पर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य सहित शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



