प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के एक जन वितरण विक्रेता के यहां लाभार्थियों ने मंगलवार को गुणवत्ताहीन चावल देने को लेकर हंगामा किया। लाभार्थियों का कहना था कि एक तो वजन में भी तीन किलो चार किलो कम देते हैं गेहूं मांगने पर करते हैं कि गेहूं नहीं देंगे। नवीन कुमार उपभोक्ता ने बताया कि दिए गए चावल खाने लायक नहीं है पशु भी नहीं खाएंगे। शिकायत करने पर जन वितरण विक्रेता रामचंद्र महतो कहते हैं कि जहां-जहां हो जाओ ऊपर से नीचे तक सब सेटिंग है। इस बाबतपुर लोगों ने स्थानीय मुखिया राजेश कुमार से शिकायत जताई। मुखिया ने बताया है की शिकायत मिली है अधिकारियों का ध्यान आर्टिस्ट कराया जाएगा।



