प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पूरे बिहार के नवोदय परिवार के लिए यह गर्व का पल है कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर के कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान -वर्ग) का छात्र मास्टर वियत श्रीवास्तव का चयन इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड में हुआ है। वियत इस संभाग स्तरीय मैथमेटिकल ओलिंपियाड प्रतियोगिता 2025 में उत्तीर्ण होने वाले इस वर्ष बिहार नवोदय के पहले छात्र हैं।INMO 2025-26 परीक्षा को पास करने के उपरांत छात्र को आईआईटी से ग्रेजुएशन करने का सुनहरा मौका मिलता है। यह परीक्षा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा संचालित की जाती है।विद्यालय के वरिष्ठ गणित शिक्षक श्री अखिलेश कुमार एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आर एस झा ने मास्टर वियत एवं उनके पिता श्री आर के श्रीवास्तव(वरिष्ठ कम्प्यूटर साइंस शिक्षक)को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मंगल भविष्य की कामना की।



