प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर /समस्तीपुर :-रिचार्ज नहीं कराये जाने के कारण 10 दिनों से जलापूर्ति के लिए त्रस्त आक्रोशित ग्रामीणों ने अमृता देवी, दीपक लाल यादव, विनोद राय आदि के नेतृत्व में किया ताजपुर गांधी चौक जाम, जाम को मिला भाकपा-माले, राजद समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन।
भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर प्रशासन से प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर नियमित जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है।



