प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर प्रखंड के कर्पूरी ग्राम पंचायत के डढ़िया बेलार, वार्ड संख्या -15 के निवासी राजेन्द्र पासवान की पुत्री सुमन देवी को प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता द्वारा शहर के मोहनपुर रोड स्थित डॉ मयंक राज के निजी अस्पताल ‘यूनिटी इमरजेंसी हॉस्पिटल’ में 02 सितंबर को भर्ती कराया गया था । इसके उपरांत 03 दिनों के बाद मरीज ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया ।जुड़वा बच्चा को बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया l जहां उसका निधन हो गया ।लेकिन मरीज का इलाज यूनिटी इमरजेंसी हॉस्पिटल में जारी रहा।अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मरीज का आर्थिक शोषण जारी रहा।मरीज के पिता राजेन्द्र पासवान ने अपनी भैंस बेच कर पैसा अस्पताल प्रबंधक को दिया।लेकिन उसके बाद भी मरीज को छोड़ा नहीं गया।अस्पताल प्रबंधक द्वारा बार-2 पैसे के लिए दबाव बनाया जाता रहा। लाचार होकर राजेन्द्र पासवान द्वारा चंदा तथा भीख मांग भी पैसा दिया गया। इस प्रकार राजेन्द्र पासवान ने अस्पताल को लगभग 90 हजार रूपये का भुगतान किया लेकिन अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मरीज को छोड़ा नहीं जा रहा था।पैसे की लालच में अस्पताल प्रबंधक द्वारा 01 सप्ताह से जबरन मरीज को कैद करके रखने की शिकायत पीड़ित राजेन्द्र पासवान ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को आवेदन देकर किया तथा न्याय की गुहार लगाई । तदोपरांत स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष समस्तीपुर को देकर अस्पताल में कैद मरीज को मुक्त कराने की मांग की l पीड़ित परिजनों तथा पुलिस बल को लेकर स्थानीय विधायक अस्पताल गए तथा अस्पताल प्रबंधक डाo मयंक राज को कड़ी फटकार लगाई एवं मरीज को वहां से मुक्त कराया । इसके बाद विधायक उस मरीज को लेकर सदर अस्पताल गए तथा उसका इलाज प्रारंभ कराया । विधायक ने घटना क्रम पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में दर्जनों अस्पताल बिना निबंधन के चल रहे है । इस तरह के निजी अस्पतालों में सुविधाओं का घोर आभाव है ।चिकित्सक नहीं रहते है जरूरत पड़ने पर बाहर से चिकित्सकों को बुलाया जाता है।लापरवाही से लगातार मरीजों की जान भी जा रही है l लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई करवाई नहीं कर रही है।ऐसे अस्पतालों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू किया जाना चाहिए।मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद सत्यविन्द पासवान, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी रवि आनंद, व्यवसायी अंजनी सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जयलाल राय आदि मौजूद थे।



