प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भट्ठी चौक स्थित आकाश सी एल एफ कैडरौ के द्वारा रविवार की अपराह्न जीविका सामुदायिक समन्वयक मो. रिज़वान की विदाई सब सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मिथिला की परंपरा से श्री रिजवान का पाग चादर माला देकर उपस्थित कैडरों विदाई गीत के साथ उनकी विदाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर आकाश सीएलएफ की सी सी दिव्या भारती, मुन्ना सिंह, प्रीति सिंह, कामनी कुमारी, सीमा देवी, रामकिशोर ठाकुर व सभी जीविका कैडर मौजूद थे। मुन्ना सिंह ने कहा कि हमारे सर के जाने से काफ़ी हम सबों में उदासी छा गई है। यह काफी लोकप्रिय थे। इनके मार्गदर्शन में हम सभी अपने कार्यों को सुचारु रूप से कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन श्री सिंह ने किया।



