मोतिहारी/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
मोतिहारी में एक लापता युवक का शव तालाब किनारे बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप। मोतिहारी के पिपरा में डेढ़ महीने से लापता युवक का का शव तालाब के किनारे मिला है। वहीं शव मिलने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पीपरा थानां के विष्णुपुरवा के निवासी मुखलाल भगत के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां ने काफी दिन पहले ही स्थानीय पीपरा थाने में आवेदन देकर गाव के ही आधे दर्जन लोगों पर अपने बेटे के अपहरण करने की आशंका जताई थी।
मृतक अजीत कुमार की मां ने अपने प्राथमिक में बिशनपुर और महुआ के लोगों को आरोपित करते हुए घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।अगर पुलिस करवाई की होती तो ये घटना नहीं होती।लेकिन पुलिस की सुस्ती और पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।



