गया/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। सूत्रों के अनुसार, गया जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।जिसमें बाइक सवार देवर और भाभी की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक और बाइक के बीच टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ये लोग टिकारी में किराए पर रह रहे थे ।और अपने गांव कुर्था से टिकारी आ रहे थे ।तभी यह दुर्घटना घटित हुई। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।



