प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया हाई स्कूल के समीप अज्ञात बदमाशों के द्वारा शनिवार की देर शाम कई राउंड फायरिंग किए जाने मामला प्रकाश में आया है। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मौके पर से एक संदिग्ध युवक सहित एक बाइक को जप्त कर लिया है। वहीं अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के समीप से खोखा बरामद नहीं हो पाई है वैसे पुलिस जांच में जुट गई है। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है वैसे घटनास्थल के समीप से खोखा बरामद नहीं हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण में काफी दहशत है अधिकतर लोग घर पकड़ लिए।



