प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मघुरापुर पंचायत के मोहनपुर कोल्ड स्टोर भवन के तीन महल से गांव का ही राजकुमार महतो का 22 वर्षीय पुत्र पवन महतो नीचे गिरा। गंभीर जख्मी हुआ। आनन-फानन मैं स्थानीय लोगों परिजनों के सहयोग से उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए लोग समस्तीपुर हड्डी विशेषज्ञ के पास निजी क्लीनिक में ले गये है। मुखिया राधा देवी ने बताया कि कोल्ड स्टोर दुर्गा स्थान के समीप बनकर जो अर्ध तैयार है अभी तक उसमें आलू नहीं रखी जाती है। जख्मी अपने दो साथियों के साथ ऊपर में हवा खाने गया था रात के अंधेरे में भीतर गिरा। दूसरे साथी ने हल्ला किया ग्रामीण जुटे कोल्ड स्टोर का किवाड़ तोड़कर उसे बेहोशी अवस्था में निकला गया। घटना लगभग 8:30 बजे रात की बताई गई है।



