प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र पूसा कल्याणपुर मुख मार्ग स्थानीय गांव के समीप शुक्रवार की देर रात कल्याणपुर की ओर से पूसा की ओर जा रहे एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की ठोकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना पर पहुंची स्थानीय थाने के एस आई वत्स राहुल कुमार राजहंस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही एंबुलेंस पर गंभीर जख्मी की मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर में देखते हुए मृत्य घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जितवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी रामकुमार झा के पुत्र 23 वर्षीय केशव कुमार झा के रूप में हुई । जहां से टाउन थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मृतक की युवक का शब परिजनों को सौंपा बताया गया है कि युवक दिल्ली से दो रोज पहले घर आया हुआ था ,जहां से अपने ननिहाल देर रात जा रहा था, रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



