खुसरूपुर/पटना/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
खुसरूपुर प्रखंड के कटौना गांव में एक किसान के घर में आग लग जाने से एक गाय जलाकर मार गया जबकि तीन अन्य बछड़े सहित गाय बुरी तरह से जलकर घायल हो चुकी है। यह घटना बीते 10 जनवरी के रात्रि की बताया गया है। गाय मालिक सुनील कुमार गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद का बेटा है। जिस जगह पर तीन गया को बंधकर रखा गया था वो पोवाल से निर्मित बथानी थी जिसमे बीते 10 जनवरी के रात्रि में पशुओं को बंधकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक अगलग्गी की घटना 11 बजे रात्रि में घटित हुई थी। उस दरमियान ग्रामीणों ने मिलाकर किसी तरह से तीन पशुओं में से दो को बचा लिया गया है लेकिन एक गया को धधकती आग से निकला नही जा सका जिससे गाय की मृत्यु आग में जलने से हो गई।

इसको लेकर पीड़ित सुनील ने इसकी सूचना स्थानीय थाना खुसरूपुर को लिखित रूप में दिया है जबकि इसको लेकर प्रखंड प्रशासन को भी जानकारी दिया जा चुका है। आग लगने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आया है। बाबजूद कयास लगाया रहा, कि किसी आग से कोई चिंगारी या बिजली के शॉर्ट सर्किट के होने से यह घटना घटी है। एक तरफ जानवर के आग में जलकर मर जाने का दुख तो दूसरी बथानी और अन्य सामान जलकर स्वाहा होने का आफोसा पीड़ित सुनील और उनके पिता सुरेंद्र प्रसाद को सता रही है।



