प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने अनुमंडल नीलामी पत्र कार्यालय के पत्र के आलोक में थाना क्षेत्र के मालीनगर सिमरी गांव में छापेमारीकर एक ग्रामीण बैंक मालीनगर सिमरी के कर्जदार गुलाब प्रसाद महतो के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बैंक कर्जदार को अनुमंडल नीलामी पत्र पदाधिकारी के यहां भेजा गया है।



