प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और प्रशासनिक कार्यों की गति को तेज करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति ने अस्पताल प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव किया है।यह निर्णय अचानक लिया गया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है, जिससे जिले के अस्पतालों में प्रबंधकीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के अस्पताल प्रबंधक राजपाल कुमार को अब सदर अस्पताल में वित्तीय प्रभार सहित प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके साथ ही प्रबंधकीय कार्यों में सहयोग के लिए पूर्व में तैनात दलसिंहसराय के अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार से अतिरिक्त दायित्व हटा लिया गया है।इसके अलावा, रेफरल अस्पताल ताजपुर में कार्यरत सन्नी दयाल राय का स्थानांतरण कर उन्हें भी सदर अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। यह स्थानांतरण भी तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय को अस्पताल प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने और संसाधनों के उचित उपयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इन बदलावों से विशेष रूप से सदर अस्पताल में कार्यप्रवाह को अधिक संगठित और उत्तरदायी बनाए जाने की संभावना है।



