प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रखंड परिसर में हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेंद्र महतो ने क हिंदी दिवस की महत्ता पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को जानकारी दी। जिसमें छात्रों ने हिंदी दिवस पर भाषण चित्रांकन कविता व सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस आदि का प्रदर्शन किया गया। छात्रों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए पारितोषिक वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री महतो बरिये शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर श्वेता कुमारी संगीता कुमारी आसिफ राजा पंकज कुमार खजाना खातून सीमा मोर्चा बबीता कुमारी खेल शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंहआदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम काफी मनमोहक रहा ।



