सासाराम /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
रेल आईजी ने लंबित कार्डों का समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रयागराज महाकुंभ को लेकर यात्रियों की सुरक्षा विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए। रेल विभाग के डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यालय से पहुंचे रेल आईजी ने यात्रियों की सुरक्षा विधि व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज को लेकर ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया गया। सासाराम में लंबित रेल कांडों का समीक्षा कर निपटारे करने का निर्देश दिए गए।



