सासाराम /बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
यह टूर्नामेंट स्वर्गीय रामजी सिंह की स्मृति में 12 जनवरी से एसपी जैन कॉलेज के खेल मैदान में शुरू और 26 जनवरी तक चलेगा। शुभारंभ पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप मौजूद रहेंगे। आकाशदीप न केवल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे, बल्कि खिलाड़ियों को क्रिकेट की महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। आकाशदीप के प्रबंधक पवन हरी शरण, हेड कोच सतीश कुमार राय, कोच विवेक कुमार सिंह, छोटन ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



