प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर आपूर्ति अधीक्षक अभियंता के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता कल्याणपुर द्वारा गठित की गई टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में ऊर्जा चोरी करते हुए दो लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय के कनीय अभियंता कुणाल कुमार की टीम ने घोरनगर गांव के हरिकांत ठाकुर व गोपालपुर गांव के हरे कृष्णा महतो के पुत्र चुन्नू कुमार उर्फ चुन्नू को ऊर्जा चोरी करते हुए पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रसर कारवाई जारी। क्षेत्र में हड़कंप।



