प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 2023 में 117 .78 लाख की लागत से बनाई गई सड़क में अजना विनोद महतो के घर के समीप बड़ा गड्ढा है जिसमें नीचे से नलजल के पाइप फटे हैं थोड़ी भी वर्षा होने पर गद्दा भर जाता है , वहीं दूसरी ओर महादलित टोले वार्ड नंबर 9 के समीप में भी कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं फुलहारा गांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर के घर के समीप से लेकर शशि भूषण शर्मा के घर तक सड़क पर बराबर जल जमाव हो जाता है जो कई दिनों तक सड़क पर पानी रहने से आवाजाही करने वालों को गड्ढे नहीं दिखाई देते लोग उसमें गिर जाते हैं खासकर विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर नदी नुमा पार करने में काफी कठिनाई होती है कितने बच्चों के गिरने को लेकर विद्यालय ड्रेस चौपट हो जाते हैं। वे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। 2023 के बारे में महीने में सड़क का अनुरक्षण कार्य हुआ था। बिहार सरकार की सूचना जनसंपर्क मंत्री ने उक्त सड़क का उद्घाटन किया जिसकी हालत अभी जर्जर है। संवेदक बालेश्वर प्रसाद सिंह विभागीय अभियंता को मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई जा रही है । इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश पनप रहा है। पूर्व जदयू 20 सूत्री अध्यक्ष रामदेव महतो भाजपा के जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर अजय कुमार पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर आदि ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गुहार लगाई है कि अभिलंब सड़क से जल जमाव व जगह-जगहगड्ढे की मरम्मत अभिलंब कराई जाए।



