करगहर रोहतास /Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नरेश गांव में मंगलवार की रात आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार बारातियों को एक दर्जन की संख्या में घात लगाए अपराधियों ने मारपीट कर सोने का चेन व नगद लूटने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा निवासी गोपाल सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है ।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा निवासी गोपाल सिंह रामपुर नरेश गांव में पड़ोसी की एक बारात में शामिल होने के लिए आए थे । खाना खाकर रात एक बजे अन्य बारातियों के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे की रामपुर नरेश गांव के बधार में पहले से घात लगाए अपराधियों ने बाइक रोककर उन पर हमला कर दिया । लाठी डंडे से पीट कर वे उन्हें और उनके पुत्र आनंद कुमार को जख्मी कर दिया और उनके गले से सोने का चेन ,नगद 6000 रुपए तथा बाइक की चाबी निकाल लिया। भयभीत होकर हम लोग बाइक छोड़कर भाग निकले । तब गांव के अन्य बाराती जब घटनास्थल पर पहुंचे जिन्हें देखकर अपराधी भाग निकले । उन्होंने बताया कि इस संबंध में गोपाल सिंह ने तीन नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।




